Anthem Biosciences IPO IPO 14 से 16 जुलाई 2025 तक खुला है। कंपनी ₹3,395 करोड़ जुटाएगी, जो पूरी तरह OFS है। प्राइस बैंड ₹540-₹570 है और लिस्टिंग BSE-NSE पर होगी। ग्रे मार्केट में ₹101 प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा है। पहले दिन 0.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी की 55% कमाई यूरोप से है। लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह एक ग्रोथ से भरपूर मौका हो सकता है।
Table of Contents
Anthem Biosciences IPO
दोस्तों, जब कोई नई कंपनी IPO लेकर आती है, तो बाजार की नजरें उसी पर होती हैं। इस बार फार्मा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी Anthem Biosciences Limited अपना IPO ला रही है, जो CRDMO सेक्टर में काम करती है। इसका इश्यू 14 से 16 जुलाई 2025 तक खुलेगा। कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन निवेश से पहले सही रिसर्च ज़रूरी है।
IPO का साइज और असली खेल
इस बार का IPO ₹3,395 करोड़ का है, लेकिन ये ध्यान रहे कि ये पूरा इश्यू Offer For Sale (OFS) है। मतलब – कंपनी को एक भी रुपया सीधे नहीं मिलेगा। ये पैसा पुराने प्रमोटर अपने शेयर बेचकर उठाएंगे। इससे कंपनी के फंड में बढ़ोतरी नहीं होगी,
लेकिन शेयर बाजार में एंट्री मिलने से कंपनी को वैल्यूएशन और मार्केट एक्सपोजर मिलेगा। IPO के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 76.9% से घटकर 74.7% रह जाएगी। यानी थोड़ा सा कंट्रोल शेयर बाजार में आएगा। ये जानना जरूरी है क्योंकि इससे हमें पता चलता है कि कंपनी कितना शेयर छोड़ने को तैयार है।
क्या रेट है शेयर का?
अब बात करते हैं कि निवेशक को ये IPO कितने का पड़ेगा। कंपनी ने इस इश्यू के लिए ₹540 से ₹570 का प्राइस बैंड तय किया है। यानी शेयर इसी रेंज में मिलेगा। यह प्राइस ऐसे तय किया गया है
ताकि निवेशक को वाजिब दाम पर अच्छी कंपनी में हिस्सेदारी मिले। शेयर की लिस्टिंग NSE और BSE, दोनों बड़े स्टॉक एक्सचेंजों पर होगी – यानी खरीदने-बेचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। ये बैंड देखकर बाजार में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है और निवेशक पहले दिन से ही प्लान बना रहे हैं।
ग्रे मार्केट में हलचल!
IPO लॉन्च से पहले अगर किसी शेयर की ग्रे मार्केट में हलचल दिखने लगे, तो समझ लो उस कंपनी में कुछ खास बात जरूर है। एंथेम बायोसाइंसेस के शेयर इस वक्त ₹101 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो ये बताता है कि लिस्टिंग पर अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम मार्केट की डिमांड का अनऑफिशियल सिग्नल होता है। बड़े-बड़े निवेशक भी इससे रुझान का अंदाज़ा लगाते हैं। लेकिन हर बार GMP देखकर निवेश करना सही नहीं। सही रिसर्च, सही टाइमिंग और समझदारी से किया गया फैसला ही असली मुनाफा दिला सकता है।
पहले दिन का जलवा
IPO जैसे ही खुलता है, उसी दिन सुबह से सब्सक्रिप्शन की रफ्तार देखने लायक होती है। एंथेम बायोसाइंसेस का IPO भी पहले ही दिन लोगों की निगाहों में आ गया। सुबह 10:39 बजे तक 0.07 गुना सब्सक्रिप्शन हो चुका था। रिटेल इन्वेस्टर्स का 0.09 गुना
और NII (Non-Institutional Investors) का 0.11 गुना हिस्सा भर चुका था। यह शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन अकसर आखिरी दिन बहुत तेज़ी आती है। निवेशक आखिरी दो दिनों में ज़्यादा एक्टिव होते हैं। तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले 2 दिन में यह IPO कितना ओवरसब्सक्राइब होता है।
थोड़ा रिस्क, थोड़ा रिवार्ड
भाई देखो, हर इन्वेस्टमेंट में थोड़ा रिस्क और थोड़ा रिवार्ड होता है। एंथेम बायोसाइंसेस का फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है – प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों बढ़े हैं। लेकिन कुछ बातें सोचने वाली हैं। कंपनी की 55% कमाई यूरोप से आती है,
यानी एक ही क्षेत्र पर ज्यादा निर्भरता। ऊपर से सिर्फ 5 ग्राहक ही 71% रेवेन्यू दे रहे हैं – यानि ग्राहक हटे तो आय भी हिलेगी। ये दोनों बातें निवेशकों के लिए रिस्क पॉइंट हैं। ऐसे में निवेश से पहले सोचो – क्या आप लॉन्ग टर्म की ग्रोथ को इन रिस्क के साथ अपनाना चाहोगे?
तो निवेश करें या ना करें?
अगर आप भी एक लंबे समय में अपना पैसे किसी कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे तो एंथेम बायोसाइंसेस IPO एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे – ये इश्यू पूरी तरह OFS है, यानी कंपनी को फंडिंग नहीं मिल रही।
हां, इसका ब्रांड, इंडस्ट्री की ग्रोथ और ग्रे मार्केट प्रीमियम पॉजिटिव सिग्नल ज़रूर दे रहे हैं। निवेश से पहले कंपनी का बैकग्राउंड, रिस्क फैक्टर और इंडस्ट्री ट्रेंड समझ लेना जरूरी है। और सबसे जरूरी – निवेश अपने गोल्स के हिसाब से करें, दूसरों की भीड़ देखकर नहीं।
आखिरी बात – सुन लो दिल से!
देख भाई, शेयर बाजार में दो चीजें हमेशा साथ चलती हैं – रिटर्न और रिस्क। इसलिए अगर तू चाहता है कि तेरा पैसा सही जगह लगे, तो पहले ज़रूरी होमवर्क कर। फाइनेंशियल एडवाइजर से बात कर, कंपनी की डिटेल्स अच्छे से पढ़ और फिर सोच-समझकर अगला कदम उठा। याद रख – “Smart बनो, शेयर बाजार को समझो, और जहां दिखे मौका – वहां पकड़ लो चौका!” यही है असली गेम, और जो सही टाइम पर सही फैसला लेता है, वही बनता है असली खिलाड़ी!
Read More: भारत में डिजिटल क्रांति का बिगुल – Ai+ Smartphone की ऐतिहासिक लॉन्चिंग